Rahod News : नगर पंचायत राहौद में कांग्रेस ने अनिता संतोष गुप्ता को अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा, वार्डों में जाकर घर-घर प्रचार जारी

राहौद. नगर पंचायत राहौद में कांग्रेस ने अनिता संतोष गुप्ता को अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है. यहां कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी द्वारा वार्डों में जाकर घर-घर प्रचार किया जा रहा है. प्रचार के दौरान लोगों की समस्या पर भी चर्चा की जा रही है और जनसमर्थन मिलने के बाद उन समस्याओं को दूर करने की बात कही जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी अनिता संतोष गुप्ता और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा भी मोहल्लों में जाकर बैठक ली जा रही है. बैठक में मोहल्ले की समस्याओं पर चर्चा कर उस पर कार्य करने का आश्वासन दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

आपको बता दें, अनिता गुप्ता, नगर पंचायत राहौद के पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्ता की पत्नी है, जिन्हें इस नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है.

error: Content is protected !!