जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सायबर थाना पुलिस ने BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड आरोपी किरण महादु को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र से हुई है. पूर्व में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच के दौरान मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और USDT ( क्रिप्टो डिजिटल करेंसी ) के माध्यम से वित्तीय लेन-देन का भी खुलासा हुआ है.








दरअसल, जांजगीर के चंदनियापारा निवासी हेमलाल यादव द्वारा अपने मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा था. जिस पर सायबर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के माध्यम से सट्टा खेलाने का खुलासा हुआ था. इसके पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के मास्टमाइंड की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.
इस दौरान सायबर थाना पुलिस ने सट्टा ऐप चलाने वाले मास्टमाइंड आरोपी किरण महादु को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है.



