Sakti News : नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बुधवारी बाजार का लिया जायजा, प्रभावित लोगों को दुकान दिलाने के बारे में की गई चर्चा

सक्ती नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बुधवारी बाजार में हुई तोड़फोड़ का मौके का जायजा लिया. इस दौरान प्रभावित लोगों को दुकान दिलाने के प्रयास के सम्बंध में चर्चा की.

 



उन्होंने कहा कि बिना प्लानिंग के यहां तोड़फोड़ कर दी गई थी. इसकी वजह से खामियाजा आज तक हमारे नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है. उनकी मैनिफेस्टो में बुधवारी बाजार के व्यवस्थापन की बात कही गई थी. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के संज्ञान में देकर नगर पालिका से प्रस्ताव पास कराकर शासन को जल्द से जल्द भेजा जाएगा और प्रस्ताव पास होते ही यहां उन सभी प्रभावित लोगों को शासन के नियमानुसार प्राथमिकता के साथ दुकान दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इस दौरान मौके पर सब इंजी. मनीष काजू सोनी, जिला पशु चिकित्सक डॉक्टर गबेल, भाजपा नेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद, गोविंद कथूरिया, पार्षद लाला सोनी, नान्हु, रामसजीवन देवांगन, राहुल अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, कालू रघुनाथ सहित जनप्रतिनिधि एवं तोड़फोड़ से प्रभावित लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!