JanjgirChampa News : बम्हनीडीह क्षेत्र की 3 दुकानों में कृषि विभाग की टीम ने जांच की, नोटिस जारी किया गया, ये खामी मिली…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला स्तरीय उर्वरक गुण नियंत्रण दल द्वारा जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि बीज, उर्वरक, कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण दल द्वारा लगातार जिले में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन जांच की जा रही है.

 



उप संचालक कृषि ललित मोहन भगत ने बताया कि विकासखण्ड बम्हनीडीह में ग्राम पोडीशंकर में कृषकों के द्वारा अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय की शिकायत पर जांच की गई. कृषकों द्वारा बताया गया कि संबंधित सेवा सहकारी समिति में तद्समय उर्वरक उपलब्ध नहीें होने के कारण अन्य जिले से खाद क्रय किया जाता है. उक्त समस्या का निराकरण करते हुए उप संचालक कृषि द्वारा तत्काल सेवा सहकारी समिति पोंडीशंकर में 500 बोरी यूरिया खाद का भंडारण कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

निरीक्षण दल द्वारा कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया है, जिसमें बम्हनीडीह के मेसर्स अनुपम कृषि केन्द्र, मेसर्स पटेल कृषि केन्द्र एवं मेसर्स संदीप कृषि केन्द्र उर्वरक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति में स्त्रोत बिना दवाई का भंडारण एवं वितरण करते पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!