JanjgirChampa Big News : कुछ दिनों बाद थी युवक की शादी, लेकिन इस हालत में मिली युवक की लाश कि सभी रह गए हैरान, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना के राहौद चौकी क्षेत्र कचंदा गांव में तालाब किनारे युवक की लटकी लाश मिली है. कुछ दिन बाद युवक की शादी होने वाली थी. युवक सुनील यादव ने किस वजह से खुदकुशी की है, इसका अभी पता नहीं चला है. आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

 



राहौद चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक सुनील यादव, 1 मार्च को घर से नहाने जाने की बात बोलकर निकला था. इसके बाद युवक वापस घर नहीं लौटा. परिजन ने युवक की खोजबीन की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला. युवक सुनील की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

युवक की लाश सड़ने की वजह से बदबू फैलने लगी, तब गांव के लोगों ने जाकर देखा तो युवक सुनील यादव की लाश पेड़ पर लटकी मिली. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक ने किस वजह से खुदकुशी की है, पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त
error: Content is protected !!