Sakti Arrest : नहाने जा रही युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बेटे और मारपीट करने वाले पिता को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने नहाने जा रही युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आकाश भैना और पीड़िता के पिता के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3), 351(4), 74 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बाराद्वार थाना क्षेत्र की पीड़िता में बताया कि उसके नंबर पर आरोपी आकाश भैना, कॉल कर गलत बात करता था. जब वह तालाब नहाने जा रही थी, तब आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. दूसरे दिन उसका पिता, आरोपी आकाश भैना को समझा रहा था, तभी आरोपी ने अपने पिता को बुलवाकर उसके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट की वजह से उसके पिता को चोट आई है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनाए गए सुखदेव भगत, असम के प्रभारी बने भूपेश बघेल, 6 राज्यों में कांग्रेस ने नए प्रभारी बनाए... देखिए सूची...

बाराद्वार पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी बेटे आकाश भैना और उसके पिता को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का 7 सितंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!