Kharod News : खरौद में नशीले पदार्थ की बिक्री, नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों ने शिवरीनारायण टीआई को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद के अलग-अलग मोहल्लों में नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने शिवरीनारायण टीआई को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही, पुलिस को नशीले पदार्थ बेचने वालों के नाम की जानकारी दी है.

 



दरअसल, खरौद को छग की काशी कहा जाता है और इस धर्मिक नगरी की बड़ी पहचान है. यहां नशीले पदार्थ की बिक्री पर प्रतिबंध है. बावजूद, खरौद में कुछ लोगों के द्वारा गांजा और शराब की अवैध बिक्री की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

महिलाओं ने नशाबंदी के लिए अभियान छेड़ा है. इसका असर भी दिखा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो नशीले पदार्थ की बिक्री करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इन लोगों पर कार्रवाई करने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष और पार्षदों ने शिवरीनारायण टीआई को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में नपं अध्यक्ष गोविंद यादव का भी हस्ताक्षर है और उन्होंने भी कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!