Kharod News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’ आज, प्रदेश के ख्यातिलब्ध कवि होंगे शामिल, आयोजन का यह तीसरा वर्ष…

खरौद. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आज 5 मई को खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने रात्रि 9 बजे से ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा. आयोजन का यह तीसरा वर्ष है और काव्य रसिकों, नगरवासियों, क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है. इस कबि सम्मेलन में राजनांदगांव के हास्य कवि पद्मलोचन शर्मा ‘मुंहफट’, बेमेतरा के हास्य कवि रामानंद त्रिपाठी, कोरबा की श्रृंगार कवियित्री श्रीमती संतोषी ‘श्रद्धा’, साजा के ओज कवि ईश्वर साहू ‘आरुग’, बालोद के हास्य कवि कैलाश कुंवारा, जांजगीर ( खोखरा ) के कवि-गीतकार अनुभव तिवारी शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन का संचालन बिलाईगढ़ के कवि ( हास्य-व्यंग्य-गीत ) शशिभूषण सनेही करेंगे. कबि सम्मेलन के पहले शाम 7:30 बजे से जागेश्वर सिदार एवं टीम के सदस्यों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Big Breaking : पुलिस हिरासत से भागे 2 आरोपी, ड्यूटी में तैनात 3 आरक्षक निलंबित... SP ने आदेश जारी किया...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’ में शामिल होने और काव्यपाठ का रसपान करने की अपील की है. इस आयोजन को सफल बनाने में खरौद नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों के साथ ही महामाया अध्यात्म सेवा समिति, इंदलदेव सेवा समिति, नारी शक्ति संगठन और युवा जागरण समिति के द्वारा सहभागिता निभाई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : 4 अफसरों का तबादला, कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की दी नई पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!