JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे चढ़ा महुआ शराब की बिक्री करने वाला आरोपी, 21 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी रामसिंग उर्फ अजय को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी देवरी गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी गांव के रामसिंग उर्फ अजय महुआ शराब बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहा है. इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस ने घेराबंदी करके महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी रामसिंग उर्फ अजय के कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!