Akaltara Attack Arrest : शराब के नशे में धुत्त 2 बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया हमला, 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, चाकू को किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने चाकू से हमला करने के मामले में 1 आरोपी दिनेश सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. दोनों बदमाशों ने शराब के नशे में युवक पर चाकू से हमला कर दिया था.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के मोहम्मद साहिल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी दिनेश सिंह और 1 अन्य व्यक्ति बाइक से पहुंचे थे. फिर उसे गाली-गलौज करने लगे, जब मोहम्मद साहिल ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी तैश में आ गए और चाकू से हमला कर दिया. घटना में उसे गंभीर चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2), 109 के तहत जुर्म किया था और जांच की. इसके बाद आरोपी दिनेश सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!