Champa GangRape Arrest : चाम्पा में गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, आरोपियों में 3 सगे भाई…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने युवती से गैंगरेप के 4 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों में 3 सगे भाई हैं और कोरबा जिले के उरगा के रहने वाले हैं. एक अन्य आरोपी सक्ती जिले के नगरदा क्षेत्र का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

पुलिस के मुताबिक, चाम्पा के बस स्टैंड के पास गैंगरेप की घटना 18 मई को हुई थी. फिर 20 मई को पीड़िता थाना पहुंची, तब पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने चारों आरोपी मनोज पटेल, नरेंद्र पटेल, रामकुमार पटेल और धरम चौहान को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

error: Content is protected !!