स्वर्गीय अनुराग सिंह की स्मृति विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 25 मई को, नगर पंचायत नरियरा में होगा श्रद्धांजलि सभा एवं शिविर का होगा आयोजन

स्वर्गीय अनुराग सिंह (छोटू दादा) की स्मृति में अकलतरा क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे युवाओं की अत्यधिक रुचि देखी जा रही है, स्वर्गीय अनुराग सिंह का जन्म 25 मई 2025 को ग्राम नरियरा में पिता अंबुज भूषण सिंह एवं माता श्रीमती अर्चना सिंह के द्वितीय पुत्र के रूप में हुआ था, वे बचपन से ही बहुत ही सरल स्वभाव के थे और हमेशा दूसरों की मदद किया करते थे, जिसके कारण वो अकलतरा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कोटा में पूरा किया, उसके पश्चात केएसके पावर प्लांट में उन्होंने करीब 2 साल तक नौकरी की, स्वर्गीय अनुराग सिंह की मृत्यु 30 साल की अल्प आयु में हृदयाघात से 8 मार्च 2022 को उनके निज निवास नरियरा में हो गई थी,

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इसके पश्चात उनकी याद में उनके परिवार के लोगो ने स्वर्गीय अनुराग सिंह के मित्र लोगो के साथ मिलकर कई तरह के सामाजिक कार्य करना ही अपना उद्देश्य बनाया, इसी कड़ी में हर साल उनकी जन्म जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन होता है, जिसमे प्राप्त रक्त को आम जन मानस को आसानी से उपलब्ध कराया जाता है. उनके समस्त मित्र मंडली, परिवारजन के द्वारा आज 25 मई 2025 दिन रविवार को नगर पंचायत नरियरा के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमे परिवारजन के द्वारा उनके मित्रो, परिचितों एवम सभी क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!