Sheorinarsyan Arrest : बदनाम करने की नियत से इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाने वाला 3 साल से फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्टाग्राम में युवती और उसके परिजन को बदनाम करने की नियत से अश्लील गाली-गलौज कर स्टेटस लगाने वाले आरोपी हसीन केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 294, 506, 509(ख), 201 एवं पॉक्सो एक्ट 12 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी युवक, केसला गांव का रहने वाला है और 3 साल से फरार था.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

दरअसल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की पीड़िता और उसके परिजन को केसला गांव के हसीन केंवट द्वारा बदनाम करने की नियत इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज लिखकर स्टेटस डाला था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था.

शिवरीनारायण पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस ने रायगढ़ के घरघोड़ा की तरफ से आरोपी हसीन केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

Related posts:

error: Content is protected !!