Sakti Child Death : परसदाकला गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की सांप के डसने से अस्पताल में हुई मौत

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के परसदाकला गांव के 5 वर्षीय मासूम हिरेश धृतलहरे की सांप के डसने से अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, नत्थू धृतलहरे का 5 वर्षीय मासूम बेटा हिरेश, घर में खाना खा रहा था. इस दौरान सांप ने उसके पैर को डस लिया. बच्चे को इलाज कराने जांजगीर के जिला अस्पताल लेकर परिजन आए थे, जहां 5 वर्षीय मासूम हिरेश धृतलहरे की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Big Update : युवक के हत्या के मामले में अब नए सिरे से होगी जांच, SP विजय पांडेय ने घटनास्थल का लिया जायजा, SP विजय पांडेय ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!