JanjgirChampa Big News : ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आकर 15 साल के बच्चे की हुई मौत, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के गोविंदा गांव में ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आकर 15 साल के बच्चे की मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी.

 



दरअसल, गोविंदा गांव में किसान हरिराम पटेल द्वारा खेत को समतल करने ट्रैक्टर से रोटावेटर चला रहा था. यहां कुछ देर के लिए ट्रैक्टर में चाबी छोड़कर चला गया था. इस दौरान किसान का 15 वर्षीय बेटा आशीष पटेल ने ट्रैक्टर को चाबी से चालू कर दिया. इसके बाद, रोटावेटर की चपेट में आने से किसान के बेटे की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!