Champa Fire : टीवी दुकान में भीषण आग लगी, दमकल की 2 गाड़ी ने आग पर काबू पाया, आगजनी से लाखों का नुकसान

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के अंडरब्रिज के पास की टीवी दुकान में भीषण आग लग गई. आगजनी की सूचना के बाद 2 दमकल की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी से दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है. फिलहाल, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है.

 



चाम्पा के अंडरब्रिज के पास कुमार टीवी सेंटर की दुकान है. रात में दुकान बंद करके चले गए थे. सुबह 5 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली. फिर दमकल को बुलाया और 2 दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान के सभी सामान जलकर राख हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : NH-49 पर सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार टकराया, मौके पर बाइक सवार की मौत...

Related posts:

error: Content is protected !!