ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में शाला प्रवेशोत्सव पर विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में तथा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संस्था में शाला प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधि आयोजित किया गया। नए शिक्षा सत्र 2025-26 में बच्चों के प्रवेश को यादगार बनाते हुए शाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधि प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना प्रांगण में प्रार्थना सभा की शुरूआत शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते हुए की गई। संस्था के संगीत शिक्षक हेमंत गंधर्व अन्य शिक्षकगण जिनमें चंदन दास, योगेश देवांगन, हन्ना बंजारे, मिनल सिंह, नेहा साहू, शबाना सिद्दिकी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका मनदीप कौर द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 के प्रथम दिवस में आगमन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएँ दी गई, साथ ही उनके द्वारा संविधान की प्रस्तावना भी प्रस्तुत की गई।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 64 TI के तबादले... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया...

संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल द्वारा बच्चों को बधाई देते हुए आगे की कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान गाकर प्रार्थना सभा को पूर्ण बनाया गया। सम्पूर्ण प्रार्थना सभा संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सम्पन्न कराया गया। तत्पश्चात् कक्षा-नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं चॉकलेट लिखाकर उनका स्वागत किया गया। कक्षा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को उनके आने वाले शिक्षा सत्र से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्हें विषयवार पाठ्यक्रम एवं आने वाली सम्पूर्ण गतिविधियों के बारे में बताया गया।

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 15 DSP को मिली पोस्टिंग, गृह विभाग ने आदेश जारी किया... देखिए सूची...

आने वाले सत्र में मेहनत करने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया गया। कक्षावार कक्षा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विशेष गतिविधि भी करायी गई। सत्र् के पहले दिन उमंग से भरे हुए स्वागत से बच्चे उत्साहित नज़र आए। संम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Ultimetam : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक ने विद्यालय में जीव विज्ञान के व्याख्याता की वापसी और शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, मांग पूरी होने पर स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी...
error: Content is protected !!