JanjgirChampa News : सारागांव पुलिस की प्रोएक्टिव पहल से दो गांवों के बीच तनाव हुआ समाप्त, आपसी समझौते से विवाद सुलझा

जांजगीर-चांपा. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव तथा पामगढ़ थाना ‘क्षेत्र के मदनपुर गांव के मध्य उत्पन्न हो रहे आपसी मनमुटाव, तनावपूर्ण स्थिति को सारागांव पुलिस द्वारा समय रहते प्रोएक्टिव पहल करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई को ग्राम अफरीद से एक बारात पामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर गांव गई थी. बारात के स्वागत के दौरान बाराती और घराती पक्ष के बीच नाचने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें ग्राम अफरीद से गए 7 से 8 बारातियों को हल्की चोटें आई थी. इस संबंध में थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी और बाराती अपने गांव वापस लौट गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

घटना के बाद जब परंपरानुसार दूल्हा-दुल्हन विदा होकर ग्राम अफरीद पहुंचे, तब गांव में यह अफवाह फैल गई कि पूर्व विवाद के चलते दुल्हन पक्ष के मेहमानों के साथ फिर कोई अप्रिय घटना हो सकती है. इससे गांव में तनाव और आशंका का वातावरण बन गया.

इस संभावित विवाद की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सारागांव सावन सारथी ने तत्काल सक्रियता दिखाई तथा अपनी टीम के साथ मौके की स्थिति का जायजा लिया. दोनों पक्षों से अलग-अलग मुलाकात कर परिस्थिति को समझा और स्थिति को बिगड़ने से पूर्व ही दोनों पक्षों को थाना सारागांव में आमंत्रित किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद कराया गया. पुलिस द्वारा प्रभावशाली रूप से समझाइश दी गई और दोनों पक्षों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया. पुलिस की समझाइश से प्रभावित होकर दोनों पक्षों ने विवाद को समाप्त करने की सहमति प्रदान की एवं भविष्य में किसी भी प्रकार के मनमुटाव अथवा आक्रोश न करने का आश्वासन भी दिया.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

इस प्रकार पुलिस की तत्परता समझदारीपूर्ण मध्यस्थता एवं संवाद आधारित समाधान प्रक्रिया से पांच दिनों से चल रहा यह आपसी विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ. यह सारागांव पुलिस की संवेदनशील प्रोएक्टिव एवं जनहितकारी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है.

error: Content is protected !!