Sakti News : करोड़ों की लागत से बनी सड़क बनी अवैध चखना सेंटर और सब्जी मंडी का अड्डा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताई गहरी नाराजगी

सक्ती. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बुधवारी बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां करोड़ों की लागत से बनाई गई मुख्य सड़क पर अवैध रूप से चखना दुकानें और सब्जी बाजार बन गए हैं. निरीक्षण में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र, पूर्व पार्षद ईश्वर लोधी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लाला सोनी, ठेकेदार संजय बिहारी, रमेश अग्रवाल एवं नगर पालिका के इंजीनियर मौजूद थे.

 



निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस बहुमूल्य सड़क का हाल ये है कि शाम 4 बजे के बाद यहां से एक मोटरसाइकिल भी निकलना मुश्किल हो जाता है. अवैध रूप से जमी चखना दुकानें और सब्जी विक्रेताओं का कब्जा न केवल यातायात को बाधित कर रहा है, बल्कि करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन से बनी सड़क को भी नुकसान पहुंचा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

उन्होंने तुरंत ठेकेदार और इंजीनियर को निर्देश दिया कि पास के खाली और अव्यवस्थित पड़े प्लॉट को साफ कर व्यवस्थित किया जाए और वहां स्थायी रूप से सब्जी बाजार को स्थानांतरित किया जाए. इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी.

इसके साथ ही अध्यक्ष अग्रवाल ने आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुलेआम शराब परोसी जा रही है और विभाग आंखें मूंदे बैठा है. यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका स्वयं कठोर कदम उठाने को बाध्य होगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

अब देखना ये है कि नगर पालिका के इस सख्त रुख के बाद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या करोड़ों की सड़क यूं ही बदहाली की भेंट चढ़ती रहेगी.

error: Content is protected !!