Sakti News : नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल से की सौजन्य भेंट

सक्ती. हाल ही में सक्ती जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण करने वाली कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने आज नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने बुके भेंट कर आत्मीय संवाद स्थापित किया.

 



जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए वह सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से कार्य करेंगी. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और शिक्षा क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

इस सौजन्य भेंट से दोनों पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे सक्ती जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!