Korba Big News : जिला जेल ब्रेक के मामले में 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, तलाश में जुटे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 2 विशेष टीम भी गठित, DG जेल भी आ चुके हैं कोरबा…

कोरबा. जिला जेल ब्रेक के मामले में 48 घण्टे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक 25 फीट दीवार फांदकर फरार हुए 4 बंदियों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने 4 फरार बंदियों को पकड़ने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पुलिस ने 50 सुरक्षाकर्मियों को बंदियों की खोजबीन लगाया है. इसके अलावा 2 विशेष टीम भी गठित की गई है. साथ ही, सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये ईनाम की भी घोषणा की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : सरस्वती शिशु मंदिर चांपा के विज्ञान मेले में अंशिका ऐरन अग्रवाल ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

फिलहाल, 48 घण्टे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. बंदियों के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिला है. फरार बंदियों को पकड़ने पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. देखना होगा कि फरार बंदी, कब तक पुलिस की पकड़ में आते हैं ?

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!