Korba Big News : 6 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी, किसान पंजीयन में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने किया नोटिस जारी

कोरबा. भारत सरकार द्वारा ऐग्री स्टेक कार्यक्रम के तहत कृषि क्षेत्र एवं किसानों के रिकार्ड को डिजीटल किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को प्रदान किया जा सके। इसी कड़ी में जिले के किसानों का भी तहसीलवार पंजीयन किया जा रहा है। किसानों के ऑनलाइन पंजीयन के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा बैठक लेकर लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

कृषक पंजीयन कार्य में आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने 6 तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा- विनय देवांगन, अजगरबाहर- लीला धर ध्रुव, करतला- राहुल पांडेय, पाली- सूर्य प्रकाश केशकर, पसान- वीरेन्द्र श्याम, भैसमा- के.के लहरे को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सभी तहसलीदारों को कृषक पंजीयन के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!