JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाली महिला सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाली महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी महिला अनीता बंजारे और जितेंद्र सिन्हा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुस्मा गांव की महिला अनिता बंजारे और बुंदेला गांव के जितेंद्र सिन्हा के द्वारा महुआ शराब की बिक्री की जा रही है. फिर शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाली आरोपी महिला के कब्जे से 12 लीटर आरोपी जितेंद्र सिन्हा में कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!