कोटमीसोनार गांव में हत्या की संगीन वारदात के बाद पुलिस बल तैनात, नवंबर के प्रथम सप्ताह से विधिवत शुरू होगा पुलिस सहायता केंद्र

अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की संगीन वारदात के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. दीपावली के दिन 7 बदमाशों ने बालमुकुंद सोनी की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है. इसे लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है. नवंबर के प्रथम सप्ताह से विधिवत कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र की शुरुआत होगी. अकलतरा में पदस्थ ASI राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय को सहायता केंद्र के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti ACB Big Action : रिश्वत लेते जनपद सीईओ, लिपिक और चपरासी गिरफ्तार, ACB की टीम ने की अफसर और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई...
error: Content is protected !!