JanjgirChampa Big News : जेल से लौटकर आए बाप-बेटे ने सेमरा गांव में दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई की, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया… पुलिस ने 2 दिन पहले निकाला था जुलूस…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के सेमरा गांव में दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई करने का बड़ा मामला सामने आया है. जेल से लौटकर आए बाप-बेटे ने पिटाई की घटना को अंजाम दिया है. CCTV में घटना कैद हुई है. दुकानदार की रिपोर्ट के बाद आरोपी कमलेश तिवारी और उसके बेटे दीपक तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, एक अन्य मामले में दुकानदार रामदुलार कश्यप के बेटे की रिपोर्ट पर 30 अगस्त को दोनों बदमाशों का पुलिस ने सेमरा गांव के मुख्यमार्ग पर जुलूस निकाला था और जेल भेज दिया था. इधर, कोर्ट से जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों बदमाशों ने घटना को फिर अंजाम दे दिया. दोनों बदमाश, दुकानदार के बेटे को ढूंढते पहुंचे थे और जब वह नहीं मिला तो दुकानदार की ही पिटाई कर कर दी.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. बदमाशों ने दुकान के भीतर पिटाई की, फिर दुकानदार को बाहर घसीटते लाया और पिटाई करते रहे. रिपोर्ट के बाद आरोपी कमलेश तिवारी और उसके बेटे दीपक तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!