Janjgir Big Update : खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से 10 लाख रुपये की लूट का मामला, पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को हिरासत में लिया, एक आरोपी फरार, लूट की रकम बरामद… ये है पूरा मामला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नैला में खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस ने लूट की रकम 10 लाख को बरामद कर लिया है. 6 सितम्बर की रात लूट की वारदात होने के बाद मामले में पुलिस की अलग-अलग 12 टीम, बदमाशों की तलाश कर रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपियों में जो नाबालिग शामिल है, वह व्यापारी की दुकान में काम करता है और उसी ने ही दुकान से व्यापारी के निकलने की जानकारी, बदमाशों को दी थी. इस तरह नौकर की मिलीभगत से लूट की वारदात हुई थी.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : युवक ने SP ऑफिस में जहर खाया, मचा हड़कम्प, शिकायत लेकर पहुंचा था युवक, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती...

नैला के व्यापारी अरुण अग्रवाल ने घटना के बाद पुलिस को बताया था कि कलेक्शन की राशि को बैग में रखकर दुकान से कूटी से घर जा रहा था, तभी नैला में 2 बदमाश पैदल आए थे और उसे गिरा दिया, फिर उसके ऊपर देशी कट्टा अड़ा दिया था. इसके बाद, बैग में रखे 10 लाख रुपये को लेकर दोनों बदमाश भाग गए थे. पुलिस द्वारा CCTV खंगाला गया था. इस दौरान संदेहियों से पूछताछ की जा रही थी. इस तरह 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं और लूट की रकम 10 लाख रुपये भी बरामद हो गया है. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : औद्योगिक प्रतिष्ठान और पॉवर प्लांटों की हुई बैठक, हादसे रोकने सुरक्षा मानकों के पालन करने के निर्देश, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने और सावधानी रखने के निर्देश, सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

error: Content is protected !!