Bamhanidih Big News : सड़क पर गिरा पुराना पेड़, 2 लोगों को आई चोट, एक का पैर टूटा, 5 बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त, मार्ग रहा घण्टे भर तक जाम…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के अस्पताल के सामने पीपल का पुराना पेड़ सड़क पर गिर गया और सड़क पर बैठे को 2 लोगों को चोट आई है. इसमें 1 व्यक्ति का पैर टूट गया है और उसे रेफर किया गया है, वहीं दूसरे व्यक्ति को सामान्य चोट आई है. पेड़ गिरने से वहां खड़ी 5 बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. सड़क पर पेड़ गिरने से चाम्पा-बिर्रा मार्ग 1 घण्टे बंद रहा और लोगों को परेशानी हुई.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सड़क पर पेड़ गिरने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को कटवाया, तब जाकर मार्ग में आवागमन शुरू हो सका. बताया जा रहा है, दिन में पेड़ गिरता तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था.

error: Content is protected !!