JanjgirChampa News : इंडियन आर्मी में पदस्थ जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत, सम्मान के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई

जांजगीर-चाम्पा. इंडियन आर्मी में लांस नायक के पद पर पदस्थ जिले के केरा गांव के जवान दुर्गेश साहू की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. पार्थिव शरीर को गांव लाने के बाद जवान को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. शहीद जवान दुर्गेश साहू, पंजाब के जालंधर, श्रीनगर और जम्मू कश्मीर में अपनी सेवा दे चुके थे.

 



दरअसल, केरा गांव का दुर्गेश साहू 2015-16 से इंडियन आर्मी में पदस्थ थे और अभी उत्तरप्रदेश के लखनऊ में लांस नायक के पद पर पदस्थ थे. अचानक ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने पर जवान दुर्गेश साहू को इलाज के लिए लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान जवान दुर्गेश साहू की मौत हो गई. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम केरा गांव लाया गया, जहां जवान को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!