CG News : अधिकारियों की गुंडागर्दी, इस जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, इलाके में तनाव की स्थिति

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कुसमी एसडीएम और अन्य लोगों पर 3 ग्रामीणों से मारपीट का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि इस घटना के एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एसडीएम समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है और परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 



मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 फरवरी की रात करीबन 8 से 9 के बीच की है। एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध माइनिंग की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। इसी दौरान अधिकारियों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। इस मारपीट में एक ग्रामीण की मौत होने का दावा किया गया है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। इधर ग्रामीणों ने बताया कि वह गेंहू के खेत में पानी लगाकर वापस आ रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका माइनिंग व अन्य चीजों से कोई भी संबंध नहीं है। वह सिर्फ किसान है और खेती किसानी का काम करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इलाके में तनाव की स्थिति

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस की टीम जगह-जगह तैनात हो गई है। सर्व आदिवासी समाज के लोग भी इस घटना के बाद एकजुट हो गए हैं और उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का मांग है कि उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएं। वहीं पुलिस की टीम अभी भी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। करुण डहरिया यह वही एसडीएम है, जो लगातार विवादों में रहे हैं। इससे पहले रिश्वत लेने की आरोप उन पर लगे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक क्रियाकलाप पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!