Sakti News : सामुदायिक भवन में ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, दिव्यांगजनों को ट्राई सायकिल का किया गया वितरण, सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सक्ती. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सक्ती जिले के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई. इस अवसर पर आए हुए सभी वृद्धजनों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें शाल, श्रीफल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया.

 



इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगडे ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह में पहुंचे. सभी वृद्धजनों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में माता-पिता और बड़े बुजुर्गाे का आशीर्वाद होना बहुत जरूरी है. उन्होने कहा कि मुझे इस क्षेत्र के बड़े बुजुर्गाे का आशीर्वाद हमेशा से प्राप्त होता रहा है आगे भी मुझ पर आप सभी वरिष्ठजनो का आशाीर्वाद बना रहे.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा और रजत जयंती के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है. इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुनिल मिश्रा द्वारा वरिष्ठजनों और दिव्यांजनो के लिए समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह के अवसर पर सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद जागंड़े द्वारा दिव्यांगजनो को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया. इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में कुल 56 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचन्द्र, जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, अभिषेक शर्मा, धनंजय राम, राम नरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठजन और वृद्धजन उपस्थित थेे.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!