Janjgir Crocodile Rescue : तालाब से पकड़ा गया 5 फीट का मगरमच्छ, लोगों में थी दहशत, रेस्क्यू के लिए कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क से पहुंची थी वन विभाग की टीम… इस तरह पकड़ा गया मगरमच्छ, डिटेल में जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के बनारी गांव के अमुर्री तालाब में 5 फीट के मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया है. तालाब में मगरमच्छ दिखने के बाद लोगों में दहशत थी. रेस्क्यू के लिए कोटमीसोनार क्रोकोडायल पार्क से वन विभाग की टीम पहुंची थी और मगरमच्छ को पकड़ लिया है. मगरमच्छ को पकड़ने लोहे की बड़ी जाली मंगाई गई थी. रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी थी.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल, मगरमच्छ कहां से तालाब में आया, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन गांव के पास से नाला गुजरा है, वहां से इस मगरमच्छ के आने की सम्भावना है, क्योंकि पहली बार गांव के तालाब में मगरमच्छ देखा गया है. राहत की बात रही, वक्त रहते मगरमच्छ दिख गया और ग्रामीणों की सूचना पर उसका रेस्क्यू कर लिया गया है. अब पकड़े गए मगरमच्छ को क्रोकोडायल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा.

error: Content is protected !!