JanjgirChampa Shop Fire : शिवरीनारायण की 3 बड़ी दुकानों में भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 6 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हुआ बहुत बड़ा नुकसान…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट की 3 बड़ी दुकानों में भीषण आग लग गई. कपड़ा दुकान, जूता दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने के बाद हड़कम्प मच गया. यहां एक दुकान के अंदर घर में परिवार के 3 सदस्य थे, जो वक्त रहते बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. भीषण आगजनी से दुकानदारों को बड़ा नुकसान हुआ है. आगजनी कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चला है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

यहां 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 6 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवरीनारायण, बड़ा व्यापारिक संस्थान है, लेकिन यहां एक भी फायर ब्रिगेड नहीं है. नगर में पहले भी बड़ी आगजनी हो चुकी है. बावजूद, फायर ब्रिगेड को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है. ऐसे में आगजनी होने पर काफी देर से फायर ब्रिगेड पहुंचती है और तब तक आग भयावह हो जाती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!