Sakti Big News : वेदांता लिमिटेड पॉवर प्लांट में काम करने वाले मजदूर की हुई मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन ने किया हंगामा, समझाइश के बाद मामला हुआ शांत, आज शव का किया जाएगा पोस्टमार्टम…

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई में स्थित वेदान्ता लिमिटेड पॉवर प्लांट में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई. इलाज के दौरान मजदूर दाऊ राम यादव की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोश परिजन मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट के सामने हंगामा किया. इस दौरान मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद थी. प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन ने हंगामा बंद किया. मृतक दाऊ राम यादव, रायगढ़ जिले का रहने वाला था.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

जानकारी के अनुसार, वेदान्ता लिमिटेड पॉवर प्लांट में दाऊ राम यादव, काम करते समय अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिसे इलाज के लिए खरसिया के अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान मजदूर दाऊ राम यादव की मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट के सामने हंगामा कर दिया.

यहां परिजन को समझाइश दी गई, तब मामला शांत हुआ. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. आज 29 अक्टूबर को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा कि आखिरकार किस वजह से मजदूर की मौत हुई है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!