JanjgirChampa Big Update : खरौद की ज्वेलरी दुकान में 30 लाख से अधिक की ज्वेलरी लूट का मामला, SP ने 5 हजार ईनाम घोषित किया, बदमाशों की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम, 18 दिन बाद भी शिवरीनारायण पुलिस के हाथ खाली…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद की ज्वेलरी दुकान में 30 लाख से अधिक की ज्वेलरी लूट के मामले में SP विजय पांडेय ने 5 हजार का ईनाम घोषित किया है. बदमाशों के सुराग बताने वाले को यह ईनाम मिलेगा. वारदात करते 2 बदमाशों के CCTV वीडियो भी सामने आया था, लेकिन शिवरीनारायण पुलिस की पकड़ से बदमाश दूर है.

 



दरअसल, 10 नवम्बर को खरौद की ज्वेलरी दुकान में लूट हुई थी. इस मामले में 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस की टीम मप्र और ओड़ीसा गई. मप्र से एक संदेही को पुलिस ने पकड़ा भी, लेकिन वह आरोपी नहीं निकला. अब SP विजय पांडेय ने अब 5 हजार रुपये ईनाम की भी घोषणा की है. बदमाशों के पता बताने वाले को यह ईनाम मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

SP विजय पांडेय का कहना है कि पुलिस की टीम लगी हुई है. फिलहाल, कोई सुराग नहीं मिला है. अभी 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!