JanjgirChampa : यातायात नियमों का जमकर मखौल, डीजे वाहन के ऊपर कुर्सी में बैठकर नियम-कायदे को युवकों ने दिखाया ठेंगा, ड्राइवर की लापरवाही, कार्रवाई करने पुलिस गम्भीर नहीं…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है. लापरवाही ऐसी कि डीजे वाहन के ऊपर कुर्सी में बैठकर 2 युवक जा रहे थे. ऐसी हरकत से बड़ा हादसा होने की सम्भावना बनी रहती है. वाहन चालक के साथ ही युवकों की बड़ी लापरवाही दिख आ रही है और इन लापरवाह वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है. पुलिस भी ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती, इसलिए लापरवाही की ऐसी हरकत खत्म नहीं हो रही है. मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा है कि लापरवाह वाहन चालक पर कार्रवाई की जाती है. इस मामले को भी संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!