JanjgirChampa Big Breaking : 3 ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 1 शख्स की मौत, 2 गम्भीर, कोयला लोड था ट्रेलर में…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में टक्कर के बाद कोयला से भरे 3 ट्रेलर में भीषण आग लग गई. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अकलतरा के अस्पताल में भर्ती किया है. आगजनी की सूचना के बाद दमकल की 2 गाड़ी पहुंची और 3 घण्टे की मशक्कत के बाद पर काबू पाया. इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद थी.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur : IAS रमेश शर्मा को मिली नई पोस्टिंग, देखिए आदेश...

दरअसल, अकलतरा से बलौदा की ओर से ट्रेलर जा रहा था और विपरीत दिशा से एक ट्रेलर भी आ रहा था. इस दौरान दोनों ट्रेलर भी टक्कर हो गई, फिर बलौदा की ओर से पीछे आ रहे ट्रेलर भी टकरा गए, फिर भीषण आग लग गई. 3 ट्रेलर में आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. यहां एक ट्रेलर में एक शख्स फंस गया था, जिसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था. 2 घायलों को अकलतरा अस्पताल भेजा है, जहां दोनों की हालत गम्भीर है और इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : आदिम जाति कल्याण विभाग में अफसरों का ट्रांसफर, देखिए आदेश...
error: Content is protected !!