Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

सक्ती. सक्ती जिला पंचायत सीईओ वासु जैन जनपद पंचायत मालखरौदा पहुंचे. आवश्यक बैठक के दौरान आगमन हुआ. जहां पर जनपद पंचायत मालखरौदा में चल रहे निर्माण कार्य कार्यालय नवनिकरण, नाली निर्माण, पेवर ब्लाक, प्रशिक्षण भवन, आत्मानंद में प्रयोगशाला भवन निर्माण का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए. साथ ही स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों से परीक्षा और पाठयक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए बच्चों को अग्रिम शुभकामना दी.



इसे भी पढ़े -  सक्ती वेदांता पॉवर प्लांट हादसा बड़ा अपडेट, प्रशासन इन बातों को लेकर अलर्ट, मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 20 मजदूर की मौत हुई...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने बच्चों से मिलकर पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली और स्वयं बुक लेकर बच्चों को सवाल जवाब पूछते नजर आए. स्कूल में पढ़ रहे 9 वीं, 11वीं के छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी.इस दौरान जनपद स्तर पर चल रहे कार्यों को आम जनता को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सकारात्मक कदम बताया.

इस दौरान मालखरौदा जनपद अध्यक्ष मालखरौदा कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले, मालखरौदा जनपद सीईओ संदीप कश्यप, एसडीओ, आरईएस, प्राभात यादव, इंजीनियर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य एचएल भारती उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में रेत माफिया पर कसेगा शिकंजा’, अब लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!