



सक्ती. ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में बिहान योजना के तहत चयनित क़ृषि सखी और पशु सखियों को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नन्दौरखुर्द, सक्ति में क़ृषि और पशुपालन को लेकर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
संस्थान के निदेशक व एलडीएम मनोज वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में क़ृषि सखी और पशु सखी की नियुक्ति बिहान योजना के तहत किया गया है। उन सभी क़ृषि सखी और पशु सखियों को सक्ती जिला मुख्यालय से लगे नन्दौरखुर्द स्थित रीपा गौठान में संचालित ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा क़ृषि और पशुपालन के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। इसके साथ ही संस्थान के फेकेल्टी विक्टर कोसरिया, आशीष कुमार पाठक द्वारा उद्यमिता कौशल विकास को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री वर्मा ने आगे बताया कि जिले के क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों को यहां पर दी जाने वाली 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण पूर्ण रूप से निःशुल्क है और आवासीय है. उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जिले के बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों को बहेराडीह में संचालित भारत के पहले किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का भ्रमण भी कराया जाएगा.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में चेतन बाई साहू, अन्नपूर्णा बैरागी पेण्डरुआ, रचना साहू, रत्ना पाव, अमलीपाली, पुसमती सिदार बघनीपाली, जैन कुमारी वारे, पूनम वारेन रेड़ा,जानकी पटेल, रजनी सिदार दर्री, फुलेश्वरी चंद्रा हरदी डीह, रीता साहू, कामिनी कौशल महंत सरवानी बाराद्वार, अनिता सिदार, भारती सिदार किरारी गुडेराडीह, अहिल्या मैत्री, दूज बाई कोरवा रैनखोल, प्रीति कंवर, सरोज जामचुआं, शारदा धनुहार, दिब्यां सिदार बुढ़नपुर, रजनी भारद्वाज सिंघितराई, नागेश्वरी निषाद, विनोधा, भांति राठिया अकोल जमोरा, सरस्वती कंवर घुईचुआ, सम्मी टंडन भदरीपाली, शीला चौहान ओड़ेकेरा आदि बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां शामिल हैं.





