Sheorinarayan News : भाजयुमो शिवरीनारायण मण्डल के अध्यक्ष बने ललित कश्यप

शिवरीनारायण. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्षों और मंडल महामंत्रियों की सूची घोषित कर दी गई है. शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ललित कश्यप को सौंपी गई है. ललित कश्यप, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता परमानंद कश्यप के पुत्र है तथा ललित कश्यप की माता श्रीमती रेखा कश्यप वार्ड क्रमांक 12 नगर पंचायत शिवरीनारायण की पार्षद है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

ललित कश्यप का परिवार जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़ा हुआ है. ललित कश्यप, पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे और वर्तमान में भाजयुमो शिवरीनारायण मंडल में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे. उनके मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह है. कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में शिवरीनारायण मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में संगठित करने में नई ऊर्जा मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!