JanjgirChampa News : कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा को बजट में शामिल किए जाने पर राजस्व पटवारी संघ ने जताई खुशी, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. राजस्व पटवारी संघ ने कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा को बजट में शामिल किए जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है.

 



राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। धर्मेंद्र यादव ने इसे कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए ऐतिहासिक निर्णय कहा है। सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया है कि गंभीर बीमारी की स्थिति में अब कर्मचारियों को आर्थिक चिंता से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। यह निर्णय कर्मचारी हितों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
कैशलैस चिकित्सा सुविधा लंबे समय से कर्मचारियों की प्रमुख मांग रही है। इसे बजट में शामिल किया जाना कर्मचारी वर्ग के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देती रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Korba : सांसद ज्योत्सना महंत का 19 अगस्त से 22 अगस्त तक दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!