प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के संतुलित एवं सर्वांगीण विकास का बजट नहीं : नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बजट राज्य के संतुलित एवं सर्वांगीण विकास की भावना को प्रतिबिंबित नहीं करता। बजट में बस्तर एवं सरगुजा अंचल पर अत्यधिक फोकस किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों की घोर उपेक्षा की गई है।
शासकीय रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है। प्रोफेसर, शिक्षक-शिक्षिकाओं, डॉक्टरों सहित अन्य शासकीय पदों पर भर्ती को लेकर बजट पूरी तरह मौन है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का 3 दिवसीय 9, 10 और 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

जांजगीर–चांपा जिले के लिए बजट में कोई विशेष योजना शामिल नहीं की गई है। धान उत्पादक क्षेत्र होने के बावजूद धान एवं चावल आधारित फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु कोई प्रावधान नहीं किया गया। इसी प्रकार ‘सिल्क सिटी’ के रूप में पहचाने जाने वाले जिले में कोसा कपड़ा बुनकरों के लिए भी कोई योजना नहीं लाई गई है।
इसके साथ ही नगरीय निकायों के विकास, आधारभूत संरचना एवं जन सुविधाओं के लिए भी बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं है। कुल मिलाकर यह बजट न तो रोजगारोन्मुखी है व्यक्ति मुल्क रोजगार और न ही छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास की दिशा में संतुलित प्रयास करता है.

इसे भी पढ़े -  जिला कांग्रेस जांजगीर-चांपा के मास्टर ट्रेनर बने नागेंद्र गुप्ता

Related posts:

error: Content is protected !!