Janjgir Big News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, आदेश जारी हुआ…

Janjgir Big News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, आदेश जारी हुआ…



जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदारों का नवीन पदस्थापना

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जारी किया आदेश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को प्रशासनिक आधार पर आदेश जारी कर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया है।
जारी आदेश के अनुसार, शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकालतरा से तहसीलदार बम्हनीडीह, अविनाश चौहान को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकालतरा, श्रीमती शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकालतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़, महेंद्र लहरे को तहसीलदार पामगढ़ से तहसीलदार शिवरीनारायण, टिकेन्द्र नुरूटी को तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा, अमरनाथ श्याम को तहसीलदार बलौदा से तहसीलदार पामगढ़, संजय बरेठ को नायब तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बम्हनीडीह एवं चंद्रकुमार साहू नायब को तहसीलदार बहनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण पर पदस्थ किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के तत्वावधान में 'नारी सम्मान' कार्यक्रम आयोजित, अकलतरा नगर पालिका की अध्यक्ष दीप्ति सारथी, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शांति भारते हुई शामिल

error: Content is protected !!