Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य के साथ-साथ ग्रामीणों के सहयोग से तालाब के बीच में वरुण देव की खंभा की स्थापना की गई है. मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा द्वारा पूजा-अर्चना की गई. उन्होंने ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि इस शासकीय कार्य में जन सहयोग की भावना के साथ अच्छे कार्य में सहभागिता क्षेत्र के लिए एक अच्छा उदाहरण है. यह एक उदाहरण के रूप में अन्य ग्राम पंचायत के लिए प्रेरणा साबित होगी. इस दौरान सरपंच पुष्पेंद्र गबेल, उपसरपंच एवं समस्त पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!