Janjgir Big News : हसदेव नदी में महिला की लाश मिली, नदी किनारे मिली स्कूटी, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र की हसदेव नदी में महिला की लाश मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला का नाम सरोज अग्रवाल है, जो नैला की रहने वाली थी. हसदेव नदी के किनारे महिला की स्कूटी मिली है.

 



सूचना के बाद पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को हसदेव नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा. हालांकि, घटना की स्थिति से सुसाइड की आशंका पुलिस ने जताई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे, भेजे गए जेल...
error: Content is protected !!