Janjgir-Nawagarh Arrest : दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खैरताल और नेगुहडीह के रहने वाले हैं सभी आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नेगुहडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट को लेकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार 5 आरोपी खैरताल गांव और 5 आरोपी नेगुहडीह के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, खैरताल गांव के जगराम कश्यप ने बताया कि 2 मार्च की रात को उसे सूचना मिली थी कि उसके बेटे अमन कश्यप के साथ नेगुहडीह के कुछ लोगों ने मारपीट की है, इसकी वजह से उसका बेटा बेहोश हो गया है. मौके पर उसके पहुंचने पर उसके साथ भी मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

दूसरी रिपोर्ट गौतम यादव ने दर्ज कराया कि विनय कश्यप और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

नवागढ़ पुलिस ने मामले में एक पक्ष के आरोपी संजय कुमार कश्यप, तिहारु राम कश्यप, शरद कुमार कश्यप, गौतम यादव, महेंद्र कुमार कश्यप औए दूसरे पक्ष के आरोपी विनय कश्यप, पप्पू यसव उर्फ अविनाश, अतुल यादव, राजा बरेठ, सरवन बरेठ को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!