Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के रामपुर ( कापन ) में वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी प्रेम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और खुशियों के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से किया गया. संस्था के सदस्यों ने गांव के बच्चों के साथ मिलकर रंगों का यह त्योहार मनाया और सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी.

 



इस अवसर पर बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, बिस्किट और चॉकलेट वितरित किए गए. रंगों से सराबोर बच्चों की खुशी देखने लायक थी. छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे माहौल को उत्साहमय बना दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Action : बलौदा में बाजार के पास अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार और पुलिस बल, सहित नगर पंचायत के कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. महिलाओं की उपस्थिति से आयोजन और भी जीवंत हो उठा. सभी ने मिलकर प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया. ग्रामीणों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं.

इस अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा, सदस्य दीपक साहू, श्रीपाल सिंह बैस, सतीश मानिकपुरी, योग शिक्षक त्रियुगीनारायण पटेल, शिक्षक पंचराम बघेल, महिला समिति अध्यक्ष सचिव सुनीता यादव, मालती बघेल , सीता बाई, सुमित्रा, दुर्गेश्वरी बाई विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने बच्चों के साथ होली खेली और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने की बात कहीं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!