Akaltara News : शास्त्री चौक में होली के दौरान हुई काव्य वर्षा

अकलतरा. नगर के ह्रदयस्थल शास्त्री चौक मे होली की रात्रि आखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज सेवी संस्था पहल एक सेवा भाव के तत्वाधान मे आयोजित हुआ। इस कवि सम्मेलन मे देवास के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव, रायपुर के प्रख्यात गीतकार मीर अली मीर, नगर के हास्य कवि बंशीधर मिश्रा, दुर्ग के हास्य कवि मयंक शर्मा, रायपुर के युवा गीतकार भरत द्विवेदी, कवियित्री सोनप्रभा
नूर कोटा, राजेश अग्रवाल, प्रसिद्ध गीतकार रमेश सोनी ने कविता पाठ किया। कवियों ने अपनी अपनी हास्य, श्रृंगार एवं देश भक्ति पूर्ण कविता से श्रोताओ को मन्त्रमुग्ध् कर दिया। कवि सम्मेलन का यह शानदार चौथा वर्ष था।



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग में 43 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए, इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखिए पूरी सूची...

इस कवि सम्मेलन मे अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता लक्षमण मुकीम, मंजू सिंह, शैलेन्द्र सिंह बैस, नरेश केडिया, विजय केडिया, राजेश अग्रवाल, राजीव दीक्षित, बल्ला सिंह, स्वप्निल जैन, विष्णु भोजासिया, विनोद केडिया, अंकित जैन, अभिषेक मिश्रा, रोहित सारथी, अविनाश सिंह, शशिधर मिश्रा, दारा मिश्रा, अजय गुप्ता, वीरेंद्र जैन, अविनाश साहू, अनिल दुबे, नवल सिंह साहित हजारों की संख्या मे श्रोतागण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन', छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष...

error: Content is protected !!