



नई दिल्ली। आज के वक्त में ऑफिस के ज्यादातर जरूरी काम ईमेल के जरिए ही होते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि हम किसी को जरूरी ईमेल तो भेजते हैं, लेकिन सामने वाला ये कह देता है कि उसने अभी तक आपका मेल देखा ही नहीं है। ऐसे में ये समझना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है कि सामने वाले ने ईमेल रीड किया भी है या नहीं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि Gmail में भी आप एक ऐसी ट्रिक का यूज कर सकते हैं, जिसकी मदद से आप ये आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके भेजे गए ईमेल को सामने वाले ने रीड किया है या नहीं। इसमें सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको WhatsApp की तरह डबल टिक दिखाई देगा। बस इसके लिए आपको अपने वेब ब्राउजर में एक एक्सटेंशन इंस्टॉल करके एक्टिव करना होगा।
कौन सा है ये एक्सटेंशन?
अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि सामने वाले ने आपका ईमेल रीड किया है या नहीं, तो इसके लिए आपको अपने वेब ब्राउजर में Email Tracker नाम के एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होगा। ये एक्सटेंशन Gmail के साथ अच्छे से काम करता है और आपको ईमेल रीड हो जाने की डिटेल्स देता है।
Email Tracker Extension को कैसे करें इंस्टॉल और सेटअप?
इस सुविधा का यूज करने के लिए आपको अपने क्रोम ब्राउजर में एक्सटेंशन इंस्टॉल करना पड़ेगा। इसके बाद सेटअप को पूरा करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले गूगल पर Email Tracker Extension सर्च करें।
इधर से अब MailSuite या इसी तरह के ईमेल ट्रैकिंग एक्सटेंशन के लिंक को ओपन करें।
इसके बाद अब एक्सटेंशन के पेज पर जाकर Add to Chrome वाले बटन पर क्लिक करें।
इतना करते ही इंस्टॉल होने के बाद अपने Google अकाउंट से लॉग-इन कर लें।
इसके बाद Gmail ओपन करते ही आपको ट्रैकिंग फीचर एक्टिव दिखाई देने लगेगा।





