Bilaspur : दो दिवसीय 36 वां बिलासा महोत्सव आज 14 मार्च से, ददरिया,भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत संगीत नृत्य के साथ होगी प्रस्तुति…

बिलासपुर. 37 वर्ष से लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति साहित्य कला जल पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन हेतु बिलासपुर की अग्रणी संस्था बिलासा कला मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय 36 वां बिलासा महोत्सव आज 14 मार्च को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर गोलबाजार बिलासपुर में प्रारंभ होगा।
बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि लोक कला को मंच मिले उनका संरक्षण हो इस उदेश्य से बिलासा महोत्सव का आयोजन हर वर्ष तीन दिन का किया जाता रहा है, जो वर्तमान में दो दिन किया गया है. आज 14 मार्च को रात 7 बजे महोत्सव शुरू होगा, जिसमें रायपुर के लोककलाकर गौतम चौबे एवं साथी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ददरिया, नाचा की प्रस्तुति के साथ राजनांदगांव की लोक कलाकार हिमानी वासनिक एवं साथी कलाकारों द्वारा भर्तृहरि गायन की सुंदर प्रस्तुति के बाद बिलासपुर के लोक कलाकार रामावतार चंद्राकर और साथी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत संगीत नृत्य का रंगझाझर प्रस्तुति देने के साथ ही वीएम स्कूल सिरगिट्टी के बच्चों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत की जाएगी. बिलासा महोत्सव के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर होंगे, अध्यक्षता अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रजनीश पांडेय प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर बिलासा लोककला सम्मान लोकगायिका हिमानी वासनिक राजनांदगांव को, बिलासा साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार नंदराम यादव मुंगेली को, बिलासा सेवा सम्मान समाजसेवी ईश्वर श्रीवास ग्राम जोंधरा को दी जाएगी, वहीं लेखक, पत्रकार सुरेश सिंह बैस द्वारा लिखित किताब ‘बोलती परछाइयां’ का विमोचन होगा.



इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

error: Content is protected !!