Janjgir Jail Inspection : प्रधान जिला न्यायाधीश और कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण…

जांजगीर-चाम्पा. उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शक्ति सिंह राजपूत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता खापर्डे की उपस्थिति में किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत्त सुविधा, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों के कपड़ा की दशा, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

error: Content is protected !!